Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Parliament Budget Session : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट होगी पेश Parliament Budget Session : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट होगी पेश

Parliament Budget Session : अंतिम दिन आयकर विधेयक और वक्फ संशोधन विधेयक पर हंगामे के आसार

Parliament Budget Session:

Parliament Budget Session संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज अंतिम कामकाजी दिन है। इस दौरान लोकसभा में नए आयकर विधेयक, 2025 को पेश किया जाएगा। इसके अलावा वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्तुत की जाएगी।

Parliament Budget Session:

सरकार द्वारा प्रस्तावित नए आयकर विधेयक, 2025 को आज संसद में पेश किया जाएगा। इसमें कर प्रावधानों को सरल बनाने की कोशिश की गई है। इस विधेयक में “आकलन वर्ष” जैसी तकनीकी शब्दावली को हटाकर “कर वर्ष” की संकल्पना रखी गई है, जिससे करदाताओं को सुविधा होगी।

वक्फ संशोधन विधेयक पर विपक्ष का विरोध:
लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट आज पेश की जाएगी। रिपोर्ट को समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल लोकसभा के पटल पर रखेंगे। इस विधेयक को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है, जिससे सदन में हंगामे के आसार हैं।

जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया, “यह विधेयक देश का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए सरकार ने इस पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता जताई थी। छह महीने की चर्चा और विभिन्न राज्यों के दौरे के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।”

इस बीच, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर किसी विधेयक में किसी धर्म, वर्ग, भाषा या क्षेत्र के खिलाफ कोई प्रावधान होगा, तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस विधेयक पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है, इसे जल्दबाजी में लाने से बचना चाहिए।”

कांग्रेस का विरोध, राहुल गांधी की बैठक:
कांग्रेस की ओर से भी आज संसद में कई मुद्दों को उठाने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं।

इस बीच, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट नवीकरणीय ऊर्जा सुविधा की स्थापना पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल में छूट के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दायर किया है।

Parliament Budget Session:

यहां से शेयर करें