Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Mahagun Mantra Forest Society: रजिस्ट्री की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब Mahagun Mantra Forest Society: रजिस्ट्री की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन – जय हिन्द जनाब

Mahagun Mantra Forest Society: रजिस्ट्री की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mahagun Mantra Forest Society:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा वन सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रजिस्ट्री की मांग को बिल्डर की निर्माणाधीन परियोजना पर प्रदर्शन किया। साथ ही बिल्डर के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपने नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि दो साल से रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुकी हुई है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि परिसर में करीब 560 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें से ज्यादातर में निवासी रहते हैं। पिछले दो साल से निवासी अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके ऊपर बिल्डर प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आरोप है कि बिल्डर प्राधिकरण के बकाये का भुगतान नहीं कर रहा है। इसके कारण ओसी और सीसी नहीं मिली है। आरोप ये भी है कि रजिस्ट्री के संदर्भ में लोग कई बार महागुन के निदेशक धीरज जैन और अमित जैन से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे खरीदारों से मिलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि खून पसीने की कमाई बिल्डर को सौंप कर घर खरीदा, लेकिन बिल्डर उसकी रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। दो वर्ष पहले आधे अधूरे कार्यों के साथ फ्लैट की चाभी दे दी। गई। अब न तो प्रोजेक्ट के अधूरे कार्य पूरे हुए, न ही प्राधिकरण का बकाया पैसा जमा किया गया। लाखों रुपए स्टाम्प ड्यूटी प्राइवेट स्टाम्प विक्रेता के खाते में जमा करवा लिया और सभी निवासियों से नौ हजार रुपये रजिस्ट्री खर्च के नाम पर नगद वसूल लिए। इसकी कोई रसीद नहीं दी गई। अब सभी निवासी आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर सभी लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जे पी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, तुषार घोष, बिट्टू चावला, इंदर नेगी, आनंद मेहरा, तुषार घोष,अरविंद विष्ट, केदार सिंह, पुनीत झा, नितिन चुंग नीलेश,संतोष, अखिलेश, देश राज मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े : Chattisgarh: सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

यहां से शेयर करें