Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
फल विक्रेताओं के दुकान होंगी स्थानांतरित फल विक्रेताओं के दुकान होंगी स्थानांतरित

फल विक्रेताओं के दुकान होंगी स्थानांतरित

modinagar news  रुक्मणी मार्केट के सामने काफी समय से स्थापित फल विक्रेताओं और पालिका परिषद के बीच दुकानों को हटाने को लेकर शुक्रवार को पालिका परिषद व फल विक्रेताओं के बीच शुक्रवार को समझौता हो गया।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली जाटव, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मिश्र तथा सभासदों और दुकानदारों की वार्ता में यह तय किया गया कि फल विक्रेता रुक्मणी मार्केट से अपनी दुकानों को हटाएंगे। जिसे मोदी शुगर मिल के निकट मुख्य मार्ग पर नाले पर अस्थाई पर स्थानांतरित किया जाएगा। ठिए उन्हें ही आवंटित होगे जो वर्तमान में फल ठिए लगा रहे हैं ।
उन्होंने दुकानदारों को समझौते को लेकर सहमति मांगी तो दुकानदार सहमत हो गए। इस फैसले के बाद दुकानदारों ने अपने ठिए उखाड़ने शुरू कर दिए हैं।
उधर पालिका परिषद के अधिकारियों और दुकानदारों की अतिक्रमण को हटाने को लेकर हुई हुई नोंक झोंक को लेकर पालिका प्रशासन का आरोप है कि उसके कर्मचारियों के साथ कुछ दुकानदारों ने अभद्रता की थी। विरोध में शुक्रवार को पालिका परिषद के कर्मचारी व स्टाफ हड़ताल पर रहे। पूर्व विधायक सुदेश शर्मा व कुछ सभासदों ने ईओ और अध्यक्ष से आग्रह किया कि फल विक्रेता अपने ठिए हटा लें तो पालिका प्रशासन की कार्रवाई वापस ले ली जाएगी।

modinagar news

यहां से शेयर करें