Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
निगम संबंधित वादों की जानकारी एक क्लिक पर: नगर आयुक्त निगम संबंधित वादों की जानकारी एक क्लिक पर: नगर आयुक्त

निगम संबंधित वादों की जानकारी एक क्लिक पर: नगर आयुक्त

लीगल केस मैनेजमेंट सिस्टम से विभाग की कार्यवाही होगी सरल, प्रभावी होगी पैरवी
ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह का मालिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की कार्य शैली को हाईटेक किया जा रहा है इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा लीगल केस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से विधि विभाग के कार्यों को भी सरल बनाया है, जिसकी कार्य योजना पूर्ण हो चुकी है। फरवरी में लीगल केस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सभी वकील व अन्य विधि विभाग का स्टाफ अधिकारी बाबू सरलता से कम समय में निगम संबंधित सभी वादों पर पूर्ण जानकारी एक क्लिक पर रख सकेंगे, जिससे पैरवी भी भी प्रभावित होगी।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि लीगल टीम को निगम संबंधित चल रहे केस में बड़ी-बड़ी फाइलों को मेंटेन रखना पड़ता था जिसमें पुरानी जानकारी भी संभाल कर रखनी पड़ती थी जिसको हाईटेक बनाते हुए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक प्लेटफार्म पर लाया गया है सभी निगम संबंधित वाद विवादों को अपलोड करते हुए जानकारी एक ही क्लिक पर लाई जाएगी, संबंधित केस से जुड़ा हुआ वकील पैरवी के समय मजबूती से अपना पक्ष रख पाएगा, तथा शहर हित में बेहतर कार्य को रफ्तार मिलेगी, इसके अलावा विधि विभाग की टीम को आने वाली केस की डेट का भी अलार्म मिलेगा, जिससे तैयारी को मजबूत किया जाएगा, संबंधित विभागीय अधिकारी भी जुड़े हुए वाद की पूर्ण जानकारी देख सकेंगे आपसी समन्वय में भी सरलता रहेगी।
शहर को हाईटेक बनाने की क्रम में गाजियाबाद नगर निगम लगातार विभागों से जुड़े कार्यों को आधुनिक पद्धति से जोड़ रहा है लीगल केस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से विधि विभाग अपडेट रहेगा, फरवरी माह से कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी इसके लिए संबंधित टीम को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, निगम तथा शहर हित में आधुनिक तकनीकी से बनाई जा रही योजनाएं लाभदायक सिद्ध होगी।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें