Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 483 शराबी पकड़े पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 483 शराबी पकड़े

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 483 शराबी पकड़े

ghaziabad news  सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात को तीनों जोन में दो घंटे विशेष अभियान चलाकर कुल 483 शराबियों को गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर राहगीरों को परेशान करते हैं। देहात और ट्रांस हिंडन जोन में शराब के ठेकों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर रविवार देर रात को चेकिंग अभियान चलाया गया।
नगर जोन में सबसे ज्यादा 268 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें विजयनगर से 62, नंदग्राम से 59, मधुबन बापूधाम से 59, सिहानी गेट से 34, घंटाघर से 32 और कवि नगर से 22 लोग शामिल हैं। देहात जोन में 117 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें क्रॉसिंग रिपब्लिक से 27, मुरादनगर से 21 और मसूरी से 14 लोग प्रमुख हैं।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 98 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें इंदिरापुरम से 25, साहिबाबाद से 22, टीला मोड़ से 21 लोग शामिल हैं। सभी पकड़े गए लोगों को थाने लाया गया और मेडिकल जांच के बाद चालान किया गया।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें