Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम समारोह

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम समारोह

modinagar news मुल्तानीमल मोदी कॉलेज, मोदीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 10 स्वयंसेवकों का समूह छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के द्वितीय चरण के लिए चयनित किया गया। सहायक निर्देशक कर्णवीर सिंह और आरक्षी विभाग के अन्य अधिकारियों ने आगामी 30 दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और पुलिस विभाग की चुनौतियों तथा उनकी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुलिस प्रशासन की गहराई से जानकारी प्रदान करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को समझना और समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ अमर सिंह कश्यप और प्राचार्य डॉ दीपक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर बताया, जहां वे पुलिस प्रशासन के कार्यों को करीब से समझकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित होंगे।

modinagar news

यहां से शेयर करें