Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बड़ी खबरः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगी ट्रैफिक पुलिस लाइन – जय हिन्द जनाब बड़ी खबरः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगी ट्रैफिक पुलिस लाइन – जय हिन्द जनाब

बड़ी खबरः नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगी ट्रैफिक पुलिस लाइन

Noida Traffic Police Line: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास वैसे तो काफी विकास के प्रोजेक्ट्स को मूर्त रूप देने की कवायद हो रही है। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव भी यूपी सरकार को भेजा गया है। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यूपी सरकार को प्रस्ताव भेजा है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही जेवर एयरपोर्ट के पास ट्रैफिक पुलिस लाइन बनाने का काम शुरू जाएगा।

सीपी लक्ष्मी सिंह बोलीं
इस प्रस्ताव को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने के बाद जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे में ट्रैफिक काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक काफी ज्यादा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जेवर में एक ट्रैफिक पुलिस लाइन की स्थापना अनिवार्य हो गई है। ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस लाइन जैसी ही सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आवासीय परिसर, कार्यालय, बैरक, स्टोर रूम, बैरियर, वाहन वॉशिंग सेंटर और मेस जैसी व्यवस्थाएं होंगी। ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित सभी उपकरण और संसाधन इसी परिसर में रखे जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और परिचालन भी यहीं से किया जाएगा।

इन शहरों में अध्ययन के बाद शरू होगा काम
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के अफसरों ने लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे शहरों की ट्रैफिक पुलिस लाइनों का अध्ययन किया है। इन शहरों में पहले से ही ऐसी व्यवस्था मौजूद है, जो अत्याधुनिक तकनीक और मानकों के अनुरूप है। इन अनुभवों के आधार पर जेवर में प्रस्तावित ट्रैफिक पुलिस लाइन को उच्चतम सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास किया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : Fire in Los Angeles: लॉस एंजिल्‍स में लगी भयानक आग, सैकड़ों घर स्वाहा

यहां से शेयर करें