Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Srinagar : पुंछ में बड़ा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत Srinagar : पुंछ में बड़ा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत

Srinagar : पुंछ में बड़ा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत, कई घायल

Srinagar :

Srinagar : श्रीनगर. जम्मू के पुंछ जिले के मेंढर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। भारतीय सेना का यह वाहन पुंछ के मेंढर में 300 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस गाड़ी पर कुल 18 जवान सवार थे, जिनमें 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे, जो लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की ओर जा रहे थे. आर्मी ने जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Srinagar :

सेना के एक आधिकारी ने बताया, ‘लगभग 18 सैनिकों को ले जा रहा भारतीय सेना का वाहन पुंछ जिले के बलनोई इलाके में 150 फीट गहरी खाई में गिर गया. कई सैनिक घायल हो गए हैं. बचाव अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में कई ऐसी दुर्घटनाएं सामने आई है. अभी 15 दिसंबर को ही गुरेज में ज़ादिकुशी-गुरेज़ रोड पर एक गाड़ी के सड़क से फिसल जाने के कारण सेना के दो जवान घायल हो गए थे.

Srinagar :

पिछले महीने भी हुई घटना

पिछले महीने हुई इसी तरह की एक दुर्घटना में, जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से एक सेना कर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. कालाकोट के बडोग गांव के पास 4 नवंबर को हुई इस दुर्घटना में नायक बद्री लाल और सिपाही जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, लाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 2 नवंबर को भी, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में एक पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला और उसके 10 महीने के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रदेश सरकार के प्रयासों से वंचित वर्गों के जीवन स्तर में हुआ सुधार: मुख्यमंत्री

Srinagar :

यहां से शेयर करें