Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मोबाइल पर शादी का कार्ड आए तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो उठाना पड़ेगा ये नुकसान – जय हिन्द जनाब मोबाइल पर शादी का कार्ड आए तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो उठाना पड़ेगा ये नुकसान – जय हिन्द जनाब

मोबाइल पर शादी का कार्ड आए तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो उठाना पड़ेगा ये नुकसान

Receive a wedding card on your mobile: आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। पहले लोग एक दूसरे को शादी का कार्ड मिलकर देते थे मगर आजकल चलन मोबाइल पर भेजने का है। ज्यादातर लोग व्हाट्सएप पर निमंत्रण कार्ड भेज रहे है। ताकि समय बचाया जा सके। इसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी भी जानकार या मित्र बनकर शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में लोगों को व्हाट्सएप कर रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल को हैक कर ठग खाते को खाली कर देगा।

एपीके फाइल के जरिये कर रहे खेल
बता दें कि शादियों के सीजन में यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से एंड्रायड एप्लीकेशन किट (एपीके) फाइल के रूप में शादी का कार्ड आए तो सावधान हो जाएं उसको तुरंत न खोले। आजकल साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने के बाद एक क्लिक पर खाता खाली कर रहे हैं। नोएडा-एनसीआर में पुलिस को इस तरह से ठगने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एपीके फाइल पर क्लिक न करें।

क्या होती है एपीके फाइल
जनकारर बताते है कि एपीके फाइल एक स्पाइवेयर एप है जो एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह एक फर्जी एप है जो साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिये ठग बैंक डिटेल व ओटीपी से लेकर अन्य जानकारियां चुरा लेते हैं। एपीके फाइल में वायरस से लेकर मैलवेयर तक हो सकता है।
एपीके फाइल डाउनलोड करने के साथ ही जालसाज इसके जरिये आपके मोबाइल के कैमरे, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी संबंधित सभी कमांड को कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद मोबाइल की सभी जानकारियां और ओटीपी शातिर के पास पहुंचना शुरू हो जाती हैं। पीड़ित को इसकी भनक भी नहीं लगती
आपको बचना है तो ये कदम उठाए
साइबर अपराधी अपना काम कर रहे हैं लेकिन आपको भी सावधान रहना है यदि किसी अनजान नंबर से शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में आए तो क्लिक न करें। व्हाट्सएप, ईमेल पर आने वाले किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा किसी सॉफ्टवेयर को ऑटो डाउनलोड मोड पर न रखें। अपने फोन में एंटी वायरस, स्पैम डिफॉल्टर व एंटी पाइवेयर रखें।

 

यह भी पढ़े : Noida: प्राधिकरण की इस लापरवाही से घुट रहा सेक्टर 105 वासियों का दम, सीईओ से शिकायत

यहां से शेयर करें