Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईटीएस कॉलेज मोहन में रक्तदान शिविर आईटीएस कॉलेज मोहन में रक्तदान शिविर

आईटीएस कॉलेज मोहन में रक्तदान शिविर

ghaziabad news  एनएसएस की इकाई एवं रोटरी क्लब के सहयोग से मंगलवार को
आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र, छात्राओं एवं संस्था के शिक्षकों एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूर्व आईटीएस के आईटी० एवं स्नातक परिसर के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डेय, गाजियाबाद के रोटरी क्लब के प्रेजिडेंट सचिन गुप्ता, प्रोफ नैंसी शर्मा – उपप्रधानचार्य (स्नातक परिसर), आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के निदेशक – डॉ अजय कुमार, डॉ वीएन बाजपेई, प्रोफ अमित शर्मा, प्रोफ आदिल खान, डॉ संदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया।
आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा व वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कार्यक्रम को आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप की मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा की संस्था हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
उन्होंने छात्र, छात्राओं एवं संस्था के शिक्षकों एवं कर्मियों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
उन्होंने कहा क हम इस नेक कार्य मे भाग लेने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते है। आपके नि:स्वार्थ योगदान से एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है और आप ने सेवा की भावना का उदहारण दिया है वह प्रशंसनीय है, आपकी सेवाभाव हमारे कॉलेज के उद्देश्य, विजन और मिशन को परिभाषित करता है।

यहां से शेयर करें