Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
छठी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत – जय हिन्द जनाब छठी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत – जय हिन्द जनाब

छठी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाईल्ड पीजीआई अस्पताल की छठी मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह आज सुबह करीब 9 बजे अपने घर से नहा-धोकर अस्पताल पहुंचा था। रोज की तरह वह काम करने के लिए कैंटीन में गया और उसके बाद छठी मंजिल पर जाकर उसने छलांग लगा दी।
मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सुमित पाल यादव सेक्टर-30 के चाईल्ड पीजीआई अस्पताल में काम करता था। यहां पर मरीजों को क्या खाना देना है वह सब उसकी देखरेख में किया जाता था। सुमित पाल ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पुलिस को दी गई।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है।

यहां से शेयर करें