Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: जमीन बेचने में फंसे भाजपा नेता, पुलिस ने FIR नही तो कोर्ट ने किया ऑर्डर – जय हिन्द जनाब Greater Noida: जमीन बेचने में फंसे भाजपा नेता, पुलिस ने FIR नही तो कोर्ट ने किया ऑर्डर – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: जमीन बेचने में फंसे भाजपा नेता, पुलिस ने FIR नही तो कोर्ट ने किया ऑर्डर

Greater Noida: जिले में जमीन खरीद फरौत को लेकर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। इस बार भाजपा नेता पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला थाना इकोटेक-3 में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने पहले पुलिस कमिश्नर से की शिकायत की थी। मगर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं भाजपा नेता सरफराज अली का कहना है कि यह मामला पूरी तरह बेबुनियाद हैं और जो भी तथ्य बताए गए हैं वो सब गुमराह करने वाले है।

ये है पूरा मामला
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी इजहारुल हक ने हल्दौनी गांव में रहने वाले भाजपा नेता सरफराज अली, रौनक अली, इमांमुल हक और अब्दुल हक पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी रिश्तेदारी हल्दौनी गांव जुल्फिकार अली से है। वह 20 जुलाई 2023 को जुल्फिकार से मिलने हल्दौनी गए थे। यहां भाजपा नेता सरफराज अली अपने चाचा रौनक और दो चचेरे भाइयों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। सरफराज ने पैसे की जरूरत बताते हुए अपना 837 वर्ग गज का प्लॉट बेचने की बात उनसे कही। बातचीत करने पर सरफराज से 56 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। 28 जुलाई 2023 को सरफराज ने इजहारुल हक के पक्ष में रजिस्ट्री भी कर दी। इजहारुल हक ने सरफराज समेत चारों लोगों को 6 चेक दे दिए। कुछ दिन बाद चारों ने कहा कि वह उन्हें कैश चाहिए। बाद में उनके चेक वापस कर दिए जाएंगे। पीड़ित ने रिश्तेदारी में विश्वास करते हुए उन्हें नकद पैसा दे दिया। लेकिन आरोपियों ने चेक वापस नहीं किए।

बैनामा कराया निरस्त
पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेता सरफराज अली ने प्रशासनिक लोगों से सांठगांठ कर उसका बैनाम निरस्त करा दिया। जब वह तहसील दादरी पहुंचे तो उन्हें इस पूरे मामले का पता चला। इस पर उन्होंने सरफराज से बात की। सरफराज ने कहा कि पैसा ठगने के लिए उन सभी ने मिलकर यह खेल रचा था। हालांकि जब इस मामले में सरफराज अली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जमीन का सौदा हुआ था और उसकी रजिस्ट्री भी कराई गई, लेकिन जब रजिस्ट्री में लिखवाए हुए चेक से पेमेंट नहीं मिली तो उन्होंने उसे रद्द करा दिया। उन्होंने कहा कि वे हर जांच के लिए तैयार है उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : जेठ ने की महिला की हत्याः हंगामे की आंशका को देख पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम

यहां से शेयर करें