Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घाय पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घाय

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

ghaziabad news  गाजियाबाद पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उस पर एनसीआर में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में हत्या, लूट, स्नेचिंग और चोरी के लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से बरामद बाइक भी दिल्ली में चोरी की गई थी।
गाजियाबाद की शालीमार गार्डन इलाके की एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया है कि देर देर रात चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा। कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक स्लिप कर गई और वह गिर गया। पुलिस ने घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बदमाश की पहचान सुंदर नगरी दिल्ली के रहने वाले जुगल के रूप में हुई है। आरोपी पर दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा लूट, चोरी और स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं।

यहां से शेयर करें