Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Breaking News: सेक्टर 130 वाजिदपुर गांव में बन रहे सेकड़ों फ्लैट प्राधिकरण ने घोषित किए अवैध, खरीदारों को किया आगाह – जय हिन्द जनाब Noida Breaking News: सेक्टर 130 वाजिदपुर गांव में बन रहे सेकड़ों फ्लैट प्राधिकरण ने घोषित किए अवैध, खरीदारों को किया आगाह – जय हिन्द जनाब

Noida Breaking News: सेक्टर 130 वाजिदपुर गांव में बन रहे सेकड़ों फ्लैट प्राधिकरण ने घोषित किए अवैध, खरीदारों को किया आगाह

Crime in UP:

Noida Breaking News: नोएडा प्राधिकरण लाख कोशिशों के बावजूद अवैध निर्माण नहीं रुक पा रहा है। खासतौर से प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र वाली जमीन पर लगातार अवैध निर्माण हो रहा है। गांव वाजिदपुर में बन रहे फ्लैट्स को प्राधिकरण ने अवैध घोषित किया है। इतना ही नहीं खरीदारों को भी आगाह किया है।

प्राधिकरण ने प्रकाशित किया नोटिस
नोएडा प्राधिकरण की ओर से नोटिस प्रकाशित कराया गया है। जिसमें प्रकाशित कराया गया है कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 10 के तहत नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र की भूमि पर नोएडा की अनुमति प्राप्त किए बिना कोई निर्माण किया जाना वैध नहीं है। नोएडा अधिसूचित क्षेत्र गांव वाजिदपुर सेक्टर 130 में खसरा संख्या में 198, 199 और 168 की भूमि पर नोएडा प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किए बिना फ्लैटनुमा बहुमंजिला इमारत आदि बनाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस भूमि पर अवैध निर्माण करके प्रश्नगत भूमि के स्टेटस में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसका नोएडा के समुचित नियोजन, अवस्थापना, सुविधाओं के विकास एवं जनसामान्य के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यह निर्माण अवैध है इनके खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा में कई गांवों में भी बने है फ्लैट

नोएडा प्राधिकरण के अफसरों की लापरवाही कहे या साठगांठ, लेकिन विभिन्न गांवो में अवैध रूप से फ्लैट्स बन चुके हैं। गांव सलारपुर, बरोला, हाजीपुर आदि में अवैध निर्माण का बोलबाला है। गांव हाजीपुर में आज कल प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर ही जमकर निर्माण कार्य चल रहा है। जैसे ही प्राधिकरण से शिकायत की जाती है तो प्राधिकरण अफसर केवल दिखावे की कार्रवाई करते हुए इतिश्री कर लेते हैं।

 

यह भी पढ़े : Greater Noida: रियल एस्टेट सेक्टर में दिवाली पर 7 हजार करोड़ का कारोबार

यहां से शेयर करें