Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता Delhi News: दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

Delhi News: दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मिश्रा

Delhi News:

Delhi News: नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विनय मिश्रा ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और मुफ्त पानी उपल्ब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

Delhi News:

श्री मिश्रा ने पद सम्भालने के बाद कहा कि भारतीय जपा ने अपनी गंदी राजनीति के चलते डीजेबी को एक साल से अपंग बना दिया था, पानी की सप्लाई और सीवर की सफाई के काम ठप्प कर दिए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देश में फिर पटरी पर लौटेगा जल बोर्ड, हम दिल्लीवासियों की पानी और सीवर की समस्या को जल्द हल कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जलने वाली पराली और वहां से यमुना में छोड़े जाने वाले औद्योगिक कचरे की वजह से दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण हो रहा है।

Delhi News:

श्री मिश्रा ने कहा कि दिल्ली पिछले एक साल से चुनौतियों का सामना कर रही है। इन्होंने दिल्ली के कामों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले एक साल से हर विभाग के काम में अड़चन डाली गई है। दिल्ली जल बोर्ड को भी पिछले एक साल से अपंग कर दिया था लेकिन अब अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए हैं और उनके आने के बाद दिल्ली में युद्ध स्तर पर काम हो रहे हैं। सड़कों की मरम्मत की जा रही है और अब दिल्ली जल बोर्ड भी बहुत जल्द पटरी पर आ जाएगा। सीवर और पानी की समस्याओं को हम जल्द ही हल कर देंगे।

उन्होंने कहा कि यमुना में झाग वाली तस्वीरें हरियाणा की तरफ की थीं। भाजपा के अध्यक्ष ने जब यमुना में डुबकी लगाई, तब कोई झाग नहीं दिखा। ये लोग केवल अफ़वाह फैलाते हैं। दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। छठ पूजा हमारे लिए एक बहुत बड़ा आयोजन है और सरकारी स्तर पर हर घाट पर टेंट, साउंड समेत सारी व्यवस्थाएं की जाती हैं। यमुना पर भी छठ पूजा के लिए बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे।

Delhi Crime: रंजिश में नाबालिग समेत दो को मारी गोली, एक की मौत

Delhi News:

यहां से शेयर करें