Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना

भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना चाहते हैं: संजय सिंह

new delhi news  आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले को लेकर आआपा के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा वाले केजरीवाल से चुनाव जीत नहीं सकते तो उन्हें खत्म करना चाहते हैं।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा गलत हरकतों पर उतर आई है और अब उसने गुंडों को भेज कर अरविंद केजरीवाल पर कायराना हमला कराया और जान से मारने की कोशिश की।
संजय सिंह ने कहा कि पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने केजरीवाल पर हमला किया, यह बहुत चिंताजनक और गंभीर है। पहले ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके केजरीवाल को जेल में डाला गया। जेल के अंदर उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अब जब वे अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं तो उन पर भाजपा की ओर से हमला किया जा रहा है। दिल्ली की जनता इसका बदला जरूर लेगी। अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी।

यहां से शेयर करें