Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में पुलिस पिंक बूथ पर पहुंचते ही महिलाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने किया दावा – जय हिन्द जनाब नोएडा में पुलिस पिंक बूथ पर पहुंचते ही महिलाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने किया दावा – जय हिन्द जनाब

नोएडा में पुलिस पिंक बूथ पर पहुंचते ही महिलाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने किया दावा

Noida Police Pink Booth: यूपी शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित किया जा रहा है। आज यानी 22 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 गुप्ता तिराहा एवं थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 बाइजू तिराहा पर पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इन बूथ पर महिला पुलिस कर्मी ही तैनात होगीं जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो।
महिलाओं की आवाजाही होती है अधिक
बता दें कि ये पिंक बूथ ऐसे स्थानों पर बनाये गये है जहां पर महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है। प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता हेतु महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं किंतु पुलिस पिंक बूथ विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त करने हेतु बनाये गये है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उन्हे महिलाओं को निरंतर आगे बढने के लिए प्रेरित किया गया। उनके द्वारा सभी महिलाओं को किसी भी अपराध को चुपचाप सहन न करने के लिए जागरूक किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि पिंक बूथ पर महिलायें तुरन्त पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। इन बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात होगीं जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसाइटियों, स्कूलों, कम्पनीयों, मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर रहते हुए महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाती है। महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाती है।

ये पुलिस अफसर रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरी मीना, डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र, एसीपी द्वितीय नोएडा शैव्या गोयल, एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें