Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में पानी की किल्लत, गंगाजल नहीं केवल जल ही दे दो प्राधिकरण से लगा रहे गुहार – जय हिन्द जनाब नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में पानी की किल्लत, गंगाजल नहीं केवल जल ही दे दो प्राधिकरण से लगा रहे गुहार – जय हिन्द जनाब

नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में पानी की किल्लत, गंगाजल नहीं केवल जल ही दे दो प्राधिकरण से लगा रहे गुहार

Noida: नोएडा प्राधिकरण शहरवासियों को गंगाजल सप्लाई करने के दावे करता है, लेकिन पिछले चार दिनों से नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में गंगाजल तो दूर जल ही नहीं मिल पा रहा है। पानी की इस तरह किल्लत हो गई है लोगों को दूसरे विकल्पों पर आश्रित होना पड़ रहा है।

सेक्टर 64 और 65 में शिकायतें ही शिकायतें

औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 64 और 65 में बनी औद्योगिक इकाइयों में पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों से सप्लाई वाला पानी नहीं आ पा रहा है। इस बाबत प्राधिकरण से भी लोग शिकायतें कर रहे हैं। उसका भी कोई असर नहीं दिख दे रहा, ना ही उन्हें कोई संतोषजनक जवाब मिल पा रहा है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए 20 लीटर की पानी की बोतल या फिर अन्य विकल्पों पर लोग पूरी तरह आश्रित हो रहे हैं।

क्या कहते हैं प्राधिकरण अफसर

वैसे तो पानी की सप्लाई को लेकर प्राधिकरण के अफसर दावा कर रहे हैं कि सप्लाई पूरी तरह आ रही है। लेकिन कई कई बार बताया गया कि पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। तब जाकर वो अपने स्टाफ से पता करने के लिए फ़ोन करते हैं तो पता चला है कि छोटा सा फॉल्ट है, जिसे ठीक किया जा रहा है। पानी आ जाएगा लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पानी नहीं आ पा रहा। कुल मिलाकर कहा जाए तो अफसरों को भी कर्मचारी गुमराह कर रहे है।

 

यह भी पढ़े : Noida: दीमक खा गई पांच लाख रुपये और जेवरात, बैंक के ग्राहकों में हड़कंप

यहां से शेयर करें