Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आने वाले कुछ घंटे ईरान पर रहेंगे भारी, अमेरिका इजरायल के साथ, ट्रंप ने कहीं बड़ी बात – आने वाले कुछ घंटे ईरान पर रहेंगे भारी, अमेरिका इजरायल के साथ, ट्रंप ने कहीं बड़ी बात –

आने वाले कुछ घंटे ईरान पर रहेंगे भारी, अमेरिका इजरायल के साथ, ट्रंप ने कहीं बड़ी बात

War between Israel and Iran Update: इजरायल और ईरान के बीच जंग तय मानी जा रही है। इजरायल भी बदला लेने के लिए बैचेन है इसलिए आने वाले कुछ घंटे ईरान के लिए भारी माने जा रहे है। जब से ईरान ने इजरायल के ऊपर करीब 180 से ज्यादा मिसाइल दागी हैं, तब से तनाव चरम पर है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू दो टूक कह चुके हैं कि ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे में पूरे मिडल ईस्ट में इस समय तनाव बना हुआ है और स्थिति हर पल बदल रही है। बता दें कि अमेरिका भी अब इस जंग में कूद चुका है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना अब इजरायल को ईरानी मिसाइलों से बचाएगी। यह मायने रखता है क्योंकि मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सक्रिय होना इसे एक बड़े युद्ध में तब्दील कर सकता है।

ईरान-इजरायल तनाव और लेबनान में हमले जारी
इजरायल का लेबनान में लगातार हमले कर रहा है। स्मइंदवद’े क्पेंजमत त्पेा डंदंहमउमदज न्दपज ने एक आंकड़ा जारी कर कहा है कि अब तक इस युद्ध में अब तक 1900 लोगों की मौत हो चुकी है, 2000 से अधिक लोग घायल हैं। यह आंकड़ा 2 अक्टूबर तक का बताया जा रहा है।
ईरान पर अगले कुछ घंटे काफी भारी रहने वाले हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि इजरायल एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। हमला भी ऐसा जहां पर ईरान के एटमी इलाकों पर अटैक किया जा सकता है। इजलायल ने यहां तक कहा है कि वो सही समय पर सही वार जरूर करेगा।

ईरान के हमले के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार भी सहम गया है। इसका सबसे बड़ा असर क्रूड ऑयल पर देखने को मिला है जिसके रेट में अचानक से पांच फीसदी तक का उछाल आ गया है। यह बीते दिनों करीब 2.7 फीसदी तक फिसला था, लेकिन अब युद्ध की स्थिति बनते ही दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

बोले ट्रंप, दुनिया कंट्रोल से बाहर होगे घातक परिणाम
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक बड़ा बयान दिया गया है। ईरान के हमले के बाद उन्होंने कह दिया है कि दुनिया खत्म हो जाएगी। उनके मुताबिक दुनिया अब कंट्रोल से बाहर हो रही है, स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इससे पहले भी उन्हें ईरान को सबक सिखाने की बात कर रखी है।

 

यह भी पढ़े : नोएडा एयरपोर्ट पर बड़ी ख़बरः विमानों का ट्रायल नवंबर में, एयरपोर्ट अथॉरिटी के छोटे विमानों समेत कॉमर्शियल विमान रनवे पर उतरेंगे

यहां से शेयर करें