Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: बुढापे में हुआ प्यार, छोड़ दिया घर फिर प्रेमिका का किया ऐसा हाल सुनेंगे तो रुह कांप उठेगी – जय हिन्द जनाब Noida News: बुढापे में हुआ प्यार, छोड़ दिया घर फिर प्रेमिका का किया ऐसा हाल सुनेंगे तो रुह कांप उठेगी – जय हिन्द जनाब

Noida News: बुढापे में हुआ प्यार, छोड़ दिया घर फिर प्रेमिका का किया ऐसा हाल सुनेंगे तो रुह कांप उठेगी

Noida News। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने ग्राम सलारपुर में हुई एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए, उसके मित्र को गिरफ्तार किया है, वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर लगभग 10-11 माह से महिला के साथ रह रहा था। दरअसल, इस व्यक्ति को बुढापे में प्यार हो गया। प्यार ऐसा परवान चढा कि उसने घर के साथ सब छोड़ दिया। इसके बाद ऐसा हुआ कि नौबत ये जा पहुंची। प्रमिका की हत्या कर दी।
बताते है एसीपी ने क्या कहा
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वाद विवाद के चलते उसने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस संबंध में 27 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले किसी ने सूचना दी कि उसकी पड़ोस में बने कमरे में बदबू आ रही है, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया कि वहां महिला मृत पड़ी हुई है, तथा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी प्रेमी की तलाश में कई जगह छापे मार कर आरोपी आनंद को गिरफ्तार किया है, उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग की गई चुन्नी भी बरामद की है। एसीपी ने बताया कि आरोपी पर एक लड़का व लड़की भी है, इसके बाद भी वह अपने पत्नी और बच्चों को छोड़कर अलग रह रहा था। अब प्रेमिका को छोड़ने के चक्कर में उसने उसकी हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़े : पुलिस की मुश्तैदी ला रही रंगः कोर्ट से हो रहा फास्ट जस्टिस, पत्नी-बेटियों की हत्या करने वाले को उम्र कैद

 

यहां से शेयर करें