Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हमें उम्मीद, अपना लक्ष्य प्राप्त करने में छात्र होंगे कामयाब: अंशु बंसल हमें उम्मीद, अपना लक्ष्य प्राप्त करने में छात्र होंगे कामयाब: अंशु बंसल

हमें उम्मीद, अपना लक्ष्य प्राप्त करने में छात्र होंगे कामयाब: अंशु बंसल

muradnagar news  दिल्ली मेरठ रोड स्थित आईएएमआर इंस्टिट्यूट आॅफ एप्लाइड मेडिसिन्स एंड रिसर्च में बीबीए, बीसीए, बीएजेएमसी, लाईफ साइंस विभाग के छात्र छात्राओं के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी आगाज-2024 का आयोजन किया गया। आईएएमआर समूह की चेयरपर्सन अंशु बंसल, सेक्रेटरी संजय बंसल और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. वशिष्ठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चेयरपर्सन अंशु बंसल, सेक्रेटरी संजय बंसल और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. वशिष्ठ नेकहा कि हम नए छात्रों का आईएएमआर परिवार में स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि आप सभी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। हमें एकाग्र होकर अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना है। सेक्रेटरी संजय बंसल ने कहा कि आगाज 2024 का आयोजन नए छात्रों को कॉलेज के माहौल से परिचित कराने और उन्हें अपने नए साथियों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करने के लिए किया गया है।
उन्होनें कहा कि छात्रों को कामयाब बनाने के लिए आईएएमआर परिवार सदैव तत्पर है।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. वशिष्ठ ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के अवसर भी प्रदान करना है। आपके जीवन के अगले 3 वर्ष बेहद अहम है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मिस्टर फ्रेशर-मिस फ्रेशर, डैशिंग डीवा- डैशिंग ड्यूक, बेस्ट पर्सनेलिटी, मिस्टर- मिस चार्मिंग, बेस्ट कॉस्ट्यूम आदि पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. श्वेता कुलश्रेष्ठ, डॉ. आभा वशिष्ठ, डॉ. सुमित कालरा, डॉ. अर्जुन सिंह, सचिन गोस्वामी, अभिषेक सिंह, जीत सिंह आदि का सहयोग रहा।

यहां से शेयर करें