Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, दागी मिसाइलें, 500 से अधिक लोगों की मौत – इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, दागी मिसाइलें, 500 से अधिक लोगों की मौत –

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, दागी मिसाइलें, 500 से अधिक लोगों की मौत

Israel attack on Lebanon: इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग फिलहाल थमी नहीं है। इजरायल ने अब लेबनान में तबाही मचनी शुरू कर दी है। इजरायल की ही मिसाइलों ने हिजबुल्ला के होश उड़ा दिए हैं, ऐसी तबाही मची है कि अभी करीब 500 से अधिक लोगों की चुकी हैं। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और हमले भी जारी हैं। इस बीच खबर है कि इजरायल ने भी 7 दिन की इमरजेंसी घोषित कर दी है।

इजरायल-लेबनान की जंग क्यों
बता दें कि कुछ दिन पहले ही लेबनान में पेजर धमाके हुए थे, अचानक से कई पेजर फट पड़े थे, उसमें 10 से ज्यादा तो मौतें रहीं और 4000 के करीब लोग घायल हो गए। उस हमले में इजरायल की भूमिका सामने आई, कहा गया कि मोसाद ने ही उस हमले को अंजाम दिया। इसी वजह से हिजबुल्ला ने भी बदले की कसम खाई और दुनिया एक और युद्ध के मुहाने पर खड़ी हो गई।

दर्जनों बच्चों की मौत
बताया जा रहा है कि इस बार इजरायल ने जो हमला किया है, उसमें दर्जनों बच्चों की मौत भी हुई है। महिलाएं भी इस हमले में मारी गई हैं। अभी के लिए लेबानान में कई बड़े स्तर पर विस्थापन देखने को मिल रहा है, लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं, दहशत का माहौल जमीन पर बना हुआ है। इस बीच इजरायल ने भी एक जारी बयान में पुष्टि की है कि उसने हिजबुल्ला के आतंकियों को निशाना बनाने का काम किया है।

इजरायल ने क्यो किया हमला
इजरायल के मुताबिक वो हिजबुल्ला के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नॉर्दन एरो चला रहा है, इसके तहत अभी तक लेबानन के दक्षिणी इलाके में 1600 जगहों पर मिसाइल हमले किए गए हैं। कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। वैसे हिजबुल्ला भी अपनी तरफ से लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है, उसका दावा है कि उसने इजरायल की पांच जगहों को निशाना बनाया है, वहां पर बमबारी की गई है।

 

यह भी पढ़े : दहेज़ में 11 लाख रुपये और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने किया ये, अब कोर्ट के आदेश पर मुक़दमा

यहां से शेयर करें