Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
देश की राजनीति में भूचाल, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं में चर्बी का इस्तेमाल, नड्डा ने मांगी रिपोर्ट, केशव प्रसाद बोले यूपी में कराएंगे जांच – जय हिन्द जनाब देश की राजनीति में भूचाल, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं में चर्बी का इस्तेमाल, नड्डा ने मांगी रिपोर्ट, केशव प्रसाद बोले यूपी में कराएंगे जांच – जय हिन्द जनाब

देश की राजनीति में भूचाल, तिरुपति मंदिर में लड्डुओं में चर्बी का इस्तेमाल, नड्डा ने मांगी रिपोर्ट, केशव प्रसाद बोले यूपी में कराएंगे जांच

Tirupati Temple Prasadam News In Hindi: आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर के प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले लड्डुओं को लेकर देश भर में राजनीति आप में भूचाल आ रहा है। याद हो कि इतिहास के पन्नों में लिखा है मंगल पांडेय ने विद्रोह तब शुरू किया था जब उन्हें पता चला था कि अंग्रेजों के कारतूसों पर गाय की चर्बी लगी है। उसी के साथ मुसलमानों ने विद्रोह शुरू किया था जब उन्हें पता चला था कि कारतूसों पर सुअर की चर्बी है। खैर अब मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लिए बनाए जाने वाले लड्डुओं में इस्तेमाल होने वाले घी में जानवरों यानी गाय की चर्बी मिली। आरोप लगाया कि टीडीपी ने इसे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चंद्रबाबू नायडू से जानकारी मांगी है। इतना ही नही यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इस मामले में यूपी में जांच कराने की बात कही है।

दरअसल, तिरुपति प्रसादम विवाद पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “इस बारे में जानकारी मिलने के बाद मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से बात की और उनसे विस्तृत जानकारी ली। मैंने उनसे उपलब्ध रिपोर्ट साझा करने को कहा है ताकि मैं इसकी जांच कर सकूं। मैं राज्य नियामकों से भी बात करूंगा और इसकी जांच करूंगा। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मैंने रिपोर्ट मांगी है और हम इसकी जांच करेंगे।”

जगन मोहन रेड्डी की आई प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर जगन मोहन रेड्डी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री नायडू ऐसे व्यक्ति हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए भगवान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि घी में मिलावट के आरोप आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के 100 दिनों के शासन से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं।

 

यह भी पढ़े : न्यूयॉर्क से बैठकर बनवा सकते हैं नोएडा का लर्निंग लाइसेंस लेकिन स्थायी के लिए जाना पड़ेगा गांव प्यावली, लगातार लाइसेंस बनवाने वालों की घट रही संख्या

यहां से शेयर करें