Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
संजौली मस्जिद को लेकर बवाल, आखिर क्या चहाते है हिन्दू संगठन – जय हिन्द जनाब संजौली मस्जिद को लेकर बवाल, आखिर क्या चहाते है हिन्दू संगठन – जय हिन्द जनाब

संजौली मस्जिद को लेकर बवाल, आखिर क्या चहाते है हिन्दू संगठन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर विवाद और ज्यादा गहरा गया है। प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों ने अब पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले हैं, वे आगे की तरफ बढ़ चुके हैं। मस्जिद से कुछ दूर ही अब विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि भीड़ मस्जिद के पास जाना चाहती है। वहां प्रदर्शन करना चाहती है, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। दावा तो हुआ था कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इस समय भीड़ पुलिस पर ही भारी पड़ती दिख रही है।

संजौली क्या चाहते है हिन्दू संगठन
कई वीडियो सामने आ रहे हैं उसमें भीड़ ने कई पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले हैं, उनकी तरफ से पुलिस को ही पीछे धकेलने का काम हुआ है। बेकाबू हुई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा है। एक तरफ लाठीचार्ज के जरिए पलटवार हुआ है, दूसरी तरफ वॉटर कैनन के जरिए भी भीड़ को तितर-बितर करने की कवायद दिखी है।
हिमाचल सरकार ने क्या कहा
अब इस विवाद को बढ़ता देख हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो टूक कहा कि अगर जगह अवैध पाई गई तो उस पर उचित कार्रवाई होगी, कानून के दायरे में रहकर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा है कि संघ और हिंदू लोगों की भावनाओं की कद्र है, लेकिन कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जा सकता। उनके मुताबिक यह मामला अभी कोर्ट में है और अगर कुछ भी अवैध पाया गया तो एक्शन होगा।

1947 से भी पुरानी
इस मस्जिद को लेकर कहा जा रहा है कि यह 1947 से भी पुरानी है, पहले यहां पर एक टेलर की दुकान थी, फिर लोगों ने ही चंदा देकर मस्जिद का निर्माण करवाया। अब शिमला का नियम है जिसमें साफ कहा गया है कि आप ढाई मंजिल से ज्यादा बड़ी कोई भी इमारत खड़ी नहीं कर सकते। लेकिन जिस संजौली मस्जिद की बात हो रही है, वो वर्तमान में पांच मंजिल की बन चुकी है।\

 

यह भी पढ़े : Haryana Assembly Elections: आप ने की चौथी लिस्ट जारी, जानिए अब तक कितने उम्मीवार उतारे

यहां से शेयर करें