Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कल को बेहतर बनाने के लिए आज पौधारोपण जरूरी कल को बेहतर बनाने के लिए आज पौधारोपण जरूरी

कल को बेहतर बनाने के लिए आज पौधारोपण जरूरी

नगर आयुक्त ने सिद्धार्थ विहार में छह एकड़ भूमि में पौधे लगाने का किया शुभारंभ, कहा
ghaziabad news मियावाकी पद्धति से सिद्धार्थ विहार को हरा भरा किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने छह एकड़ जमीन पर एक लाख पौधे लगाने शुरू कर दिए हैं। इस स्थान पर पहले कचरा रहता था। सोमवार को नगर आयुक्त ने पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग को पौधों की देखभाल करने के निर्देश दिए। निगम का उद्यान विभाग वायु प्रदूषण कम करने के लिए शहर में बड़े स्तर पर पौधे लगा रहा है। सात से ज्यादा स्थानों पर मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जा चुके हैं। मियावाकी पद्धति के तहत कम जमीन पर अधिक पौधे लगाए जाते हैं। इससे क्षेत्र हरा भरा रहता है। उद्यान विभाग ने एक निजी कंपनी के सहयोग से सिद्धार्थ विहार में एक लाख पौधे लगाने का काम शुरू किया है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सिद्धार्थ विहार के अलावा प्रताप विहार वार्ड 15 में भी मियावाकी पद्धति के तहत दस हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया अधिक पौधे लगाने से वायु प्रदूषण कम होगा। उन्होंने उद्यान विभाग के प्रभारी को अन्य स्थानों पर भी इस पद्धति से पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।
डॉ अनुज प्रभारी उदयन ने कहा कि टाटा स्टील लिमिटेड के सहयोग से सिद्धार्थ विहार में निगम की 6 एकड़ भूमि पर मियांवकी पद्धति से वृहद स्तर पर प्लांटेशन कराया गया।
इस मौके पर टाटा स्टील लिमिटेड से चीफ कॉपोर्रेट अफेयर्स मनीष मिश्रा , प्लांट हेड साहिबाबाद मुकेश कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें