Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Murder: लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या Murder: लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Murder: लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Murder:

Murder: नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में 31 अगस्त को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। आरोपी चाकू मारने के बाद पीड़ित के पैसे लेकर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तम नगर थाना पुलिस ने लूट और हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

Murder:

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मृतक 18 वर्षीय मोनू अपने परिवार के साथ फतेहपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश में रहता था। द्वारका इलाके में मेला लगा हुआ है, जहां मजदूरी करने के लिए मोनू मेरठ से दिल्ली आया हुआ था। मोनू मेला स्थल पर ही रहता था। 31 अगस्त की रात मेला खत्म होने के बाद मोनू अपने दोस्त मोनू कुमार के साथ खाना खाने के लिए उत्तम नगर टर्मिनल के पास खाना खाने के लिए जा रहा था। दोनों दोस्तों को रास्ते में चार लड़कों ने रोक लिया। चारों बदमाश उनके साथ लूटपाट करने लगे। पीड़ित और उसके दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान एक बदमाश ने चाकू निकाल कर मोनू पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक कई वार किए और दोनों से पैसे लूट कर मौके से फरार हो गए। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरें में यह घटना रिकार्ड हो गई। घायल के दोस्त मोनू कुमार ने लोगों ने मदद से उसे डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल मोनू की हालत गंभीर होने से पर उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया।

विनेश फोगाट शंभू बाॅर्डर पहुंची, मालाओं से स्वागत

Murder:

यहां से शेयर करें