Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराने से एक की मौत, तीन घायल – जय हिन्द जनाब ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराने से एक की मौत, तीन घायल – जय हिन्द जनाब

ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो कारें टकराने से एक की मौत, तीन घायल

Haryana :

ग्रेटर नोएडा । नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तुगलपुर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की देर रात दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। इसके अलावा दूसरी कार में सवार दंपति भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात तुगलपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार क्रेटा ने आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों में सवार लोगों को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में डिजायर कार में सवार 45 वर्षीय गोविंद यादव की मौत हो गई। गोविंद यादव ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में रहते थे। गोविंद के साथ कार में सवार उनके साथी सेक्टर अल्फा-1 निवासी सुभय कुमार को हल्की चोट आईं। क्रेटा गाड़ी में सवार सेक्टर ज्यू-1 निवासी रघुनाथ सिंह और उनकी पत्नी मधु राठौर दोनों घायल हो गए। दंपति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़े : Noida Police Transfer: सेंट्रल नोएडा के नौ चौकी प्रभारी इधर से उधर

यहां से शेयर करें