Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: भारत वैश्विक फार्मा लीडर के रूप में उभर रहा: जितिन प्रसाद – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: भारत वैश्विक फार्मा लीडर के रूप में उभर रहा: जितिन प्रसाद – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: भारत वैश्विक फार्मा लीडर के रूप में उभर रहा: जितिन प्रसाद

Greater Noida News: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को एक्पो मार्ट सेंटर में अंतरराष्ट्रीय फार्मा और हेल्थकेयर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 111 देशों के 400 से अधिक कंपनी हिस्सा लेंगी। इस दौरान भारतीय फार्मा कंपनियां अपने फार्मास्युटिकल उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगी। ये प्रदर्शनी 30 अगस्त तक चलेगी। इस मेले का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और किफायती जेनेरिक दवाओं तक पहुंच को सुगम बनाना है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग से दुनिया का हेल्थकेयर संरक्षक बनने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है। भारत को पहले से ही दुनिया की फामेर्सी के रूप में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम न केवल जेनेरिक क्षेत्र में अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करें, बल्कि अपने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम उत्पाद विकास का प्रयास करें, नई राह पर आगे बढ़ें। नवाचार पर ध्यान दें, गुणवत्ता पर जोर दें और विश्व बाजार के साथ मिलकर काम करें। अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बहुत महत्वपूर्ण होगी। देश की बड़ी फार्मा कंपनियों को छोटी कंपनियों का हाथ थामना चाहिए और उन्हें अच्छे उत्पादों के गुणवत्तापूर्ण निमार्ता बनने में मदद करनी चाहिए। फार्मास्यूटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन एसवी वीरमणि ने कहा कि आईपीएचईएक्स ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है और दुनिया भर में फार्मास्युटिकल समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया है। वर्ष 2023-24 के दौरान भारत का फार्मा निर्यात 27.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें से 30 प्रतिशत से अधिक निर्यात अमेरिका को हुआ। टीकाकरण योजना के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन के लगभग 70 प्रतिशत टीके भारत की ओर से दिए जाते हैं।

 

यह भी पढ़े : Noida News: प्राधिकरण ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए एफआईआर के बाद ऐसे कदम उठाया कि, जानें

यहां से शेयर करें