Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाकियू भानू के संज्ञान पर सीईओ ने पार्क का कार्य कराया  शुरू – जय हिन्द जनाब भाकियू भानू के संज्ञान पर सीईओ ने पार्क का कार्य कराया  शुरू – जय हिन्द जनाब

भाकियू भानू के संज्ञान पर सीईओ ने पार्क का कार्य कराया  शुरू

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान द्वारा चौधरी चाँद सिंह पार्क व भगत सिंह पार्क बरौला की दुर्दशा को लेकर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  को पत्र व ट्विटर के माध्यम से अवगत कराने पर सीईओ  डाक्टर लोकेश एम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारी एसीईओ श्रीमती विनीता त्रिपाठी  व हार्टिकल्चर डायरेक्टर  आनंद मोहन  व एडी प्रशांत सिंह व एपी आदर्श व जेई मदनपाल  को मौके पर भेजा कर पार्को का मुआयना कराया ।

यह भी पढ़े : भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई: बुलडोजर चलाकर शमशान की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

वहाँ पर एसीईओ  ने खुद स्वीकार किया कि पार्कों की स्थिति बहुत ही दयनीय है ,और उन्होंने तुरंत अपने अधीन अधिकारियों से नाराजगी व्यक्तकर आदेश दिया कि ,पहले तो पार्कों की अभी से तुरंत सफाई कराई जाये, फिर कटाई छँटाई सहित सभी कार्य एक हफ़्ते के अंदर पूरा कार्य किया जाये।  उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वासत भी किया कि आगे ऐसी स्थिति नहीं आने दी जायेगी। उसके बाद तुरंत चौधरी चाँदसिंह पार्क में  कार्य शुरू कर दिया ।  भाकियू भानु व सभी ग्रामवासी सीईओ  का ह्रदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि  त्वरित कार्रवाई पर  पार्कों को बदहाल होने व जनता का पैसा बर्बाद होने से बचा लिया।

यहां से शेयर करें