Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bomb threat:  एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी Bomb threat:  एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी

Bomb threat:  एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी,  मुंबई से भरी थी उड़ान, 135 यात्री थे सवार

Bomb threat:
Bomb threat: एअर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिली है. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद यहां हवाई अड्डे पर पूरी तरह से यह इमरजेंसी घोषित कर दी गई.
Bomb threat:

इसके बाद, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. फ्लाइट को फिलहाल आइसोलेशन बे में रखा गया है. 135 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया है. अधिकारी पूरे विमान का निरीक्षण करेंगे.

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान (AI657) से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। एयरपोर्ट को सुबह साढ़े सात बजे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपात स्थिति घोषित कर दिया गया।
Bomb threat:
सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है। इस बीच एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की उड़ान AI657 में एक विशेष सुरक्षा अलर्ट पाया गया। विमान सुरक्षित रूप से तिरुवनंतपुरम में उतरा चुका है और सुरक्षा एजेंसियां अनिवार्य जांच में जुटी हैं। इसे एक दूरस्थ स्थान पर पार्क किया गया है। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित उतर गए हैं।
Bomb threat:
यहां से शेयर करें