Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Faridabad: ESIC मेडिकल कॉलेज में कोलकाता रेप केस के खिलाफ प्रदर्शन Faridabad: ESIC मेडिकल कॉलेज में कोलकाता रेप केस के खिलाफ प्रदर्शन

Faridabad: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोलकाता रेप केस के खिलाफ प्रदर्शन

Faridabad:
  • डॉक्टर हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाओं को छोडक़र बाकी सर्विस ठप

Faridabad: फरीदाबाद। फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। यहां पिछले कई दिनों से मेडिकल स्टूडेंट और इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोडक़र बाकी तमाम सर्विसेज ठप पड़ी हुई है।

Faridabad:

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर एके पांडे ने रविवार को कोलकाता रेप केस पर कहा कि आज इस घटना से पूरे देश के नागरिक स्तब्ध है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्ट्राइक पर बैठे मेडिकल स्टूडेंट से बात करके अपील की है कि वह अपना प्रोटेस्ट झंडा लेकर कर सकते हैं। लेकिन उन्हें इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, जिस पर उन्होंने उनकी अपील को स्वीकार करते हुए हर तरह की इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग करने की बात कही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल ओपीडी की सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि ईएसआईसी में सबसे ज्यादा लोड रहता है। यहां हर रोज लगभग 5000 लोग ओपीडी में आते हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी सर्जरी वाले केसों को हम ले रहे हैं जबकि सामान्य सर्जरी वाले केसों की तारीख के आगे बढ़ा दी गई हैं। हमने शेड्यूल किया है की कोई भी इमरजेंसी केस प्रभावित न हो।

Fine: श्रीराम आईएएस कोचिंग पर सीसीपीए ने 3 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Faridabad:

यहां से शेयर करें