Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Paris Olympics: विनेश की जगह फाइनल में उतरेंगी पहलवान लोपेज Paris Olympics: विनेश की जगह फाइनल में उतरेंगी पहलवान लोपेज

Paris Olympics: विनेश की जगह फाइनल में उतरेंगी क्यूबा की पहलवान लोपेज

Paris Olympics:

सेमीफाइनल में विनेश ने इन्हें ही हराया था

Paris Olympics: नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गई हैं। उन्हें महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा का फाइनल मुकाबला खेलना था लेकिन अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान के बाहर होने से क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज की किस्मत खुल गई है। अब वह महिला कुश्ती 50 किलो भार वर्ग में अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ विनेश फोगाट की जगह खेलेंगी। लोपेज को भारतीय पहलवान विनेश ने सेमीफाइनल में 5-0 से हराया था।

Paris Olympics:

पेरिस ओलंपिक आयोजन समिति ने एक बयान में कहा कि विनेश दूसरे दिन कराये गए वजन में अयोग्य पाई गईं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों की धारा 11 के अनुसार विनेश की जगह उस पहलवान को दी जाएगी, जिसे उसने सेमीफाइनल में हराया था। इसी वजह से क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज स्वर्ण पदक मैच में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसी के साथ इसमें कहा गया कि जापान की युइ सुसाकी और यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा।

इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बताया था कि बेहद खेद के साथ भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। उल्लेखनीय है कि फाइनल मुकाबला देर रात 12:30 बजे (8 अगस्त) खेला जाएगा।

Paris Olympics: विनेश फोगाट की बहनों ने बढ़ाया हौसला, बताया-मजबूत और हार न मानने वाली खिलाड़ी

Paris Olympics:

यहां से शेयर करें