Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक सम्पन्न

ghaziabad news जिलाधिकारी,अध्यक्ष इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनपद स्तर पर प्राप्त जाति से जुड़ी शिकायतों के सत्यापन, सुनवाई के लिए जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक में राजकुमार पुत्र स्व० गोकल चन्द निवासी सुन्दरपुरी, विजयनगर, गाजियाबाद एवं राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व० रामशरण निवासी पुराना विजयनगर के उपलब्ध कराए गए 09 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सर्वप्रथम राजकुमार पुत्र स्व० गोकल चन्द के प्रकरण पर सुनवाई की गई। सुनवाई में राजकुमार अध्यक्ष / जिलाधिकारी को सन्तोषजनक उत्तर नहीं देने व अपना कोरी जाति का जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए उपलब्ध कराएं गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इनका जाति प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व रामशरण के 09 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। सुनवाई में जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर, गाजियाबाद को निर्देश दिए कि शासनादेशानुसार एवं सम्यक जॉचोपरान्त सभी का कोरी जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करते हुए समिति के समक्ष आख्या प्रस्तुत करें।
इस मौके पर एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता, एसडीएम लोनी निखिल चक्रवर्ती, समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह, डीबीडब्लूओ पीयूष चन्द्र राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमनोज कुमार, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, तहसीलदार सदर, गाजियाबाद, राजकुमार, राजेन्द्र कुमार, बिजेन्द्र कुमार, कुंवरपाल सिंह आर्य, कु० काजल एवं ज्ञानो मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें