Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में आदर्श सोनकर ने जीता स्वर्ण पदक Delhi News: इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में आदर्श सोनकर ने जीता स्वर्ण पदक

Delhi News: इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के आदर्श सोनकर ने जीता स्वर्ण पदक

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। धर्म और आध्यात्म के लिए प्रसिद्ध शहर वाराणसी धीरे-धीरे खेल के क्षेत्र में भी अपनी पैठ बनाता दिख रहा है। इसमें सबसे अहम किरदार युवाओं का आगे आकर जिम्मेदारी उठाना है। इसी कड़ी में काशी के एक लाल आदर्श सोनकर ने राजधानी दिल्ली में हुए इंडिपेंडेस कप कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक अगस्त से चार अगस्त तक राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी के आदर्श सोनकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आदर्श ने सीनियर वर्ग में 84 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले आदर्श वाराणसी के कानिनजुकु आरबी मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी हैं।

Delhi News:

आदर्श के कोच अरविंद कुमार यादव ने कहा है कि इंडिपेंडेंस कप कराते प्रतियोगिता हर वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होती है। इसमें देश के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने शिष्य के बेहतर प्रदर्शन पर काफी खुशी होती है और अगर उसकी मेहनत गोल्ड मेडल में तब्दील हो जाए तो खुशी गर्व में बदल जाती है।

Delhi News:

यहां से शेयर करें