Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूले, फिर युवती ने ऐसा कहा तब पुलिस ने ली राहत सास – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा में अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूले, फिर युवती ने ऐसा कहा तब पुलिस ने ली राहत सास – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा में अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूले, फिर युवती ने ऐसा कहा तब पुलिस ने ली राहत सास

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। एक लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया। हालांकि, अपहरण करने वाले लोग कामयाब नहीं हुए। उनको मौके पर ही भीड़ में पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद लड़की ने ऐसा बयान दिया कि सुनने वाले हैरान हो गए। लड़की ने कहा है कि हम तो दोस्त हैं, मेरा अपहरण नहीं हो रहा था।
पुलिस ने कहा
एक युवती उम्र 19 वर्ष व सोनू पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम सुगीरा थाना कुलपहाड जिला महोबा हाल पता- ईटा-1 पहले से ही परिचित है। करीब एक माह से एक साथ कंपनी में काम कर रहे है। आज दिनांक 03.08.2024 को युवती फेक्ट्री में काम करने के लिए पैदल जा रही थी व सोनू भी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गाडी से काम करने जा रहा था। उसने युवती को भी गाडी से चलने के लिए कहा लेकिन युवती ने गाडी से चलने के लिए मना कर दिया। जिस पर दोनो का विवाद हुआ। उक्त संबंध में युवती कोई कार्यवाही नही चाहती है। ना ही कोई शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है और बताया कि हम पूर्व से परिचित है और आपस में मित्र है और किसी ने मुझे गाडी में खीचने का प्रयास नहीं किया है।

 

यह भी पढ़ें: यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम के नाम पर जमकर हो रही ठगी, रहियेगा सावधान

यहां से शेयर करें