Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'Ramayana': रणबीर कपूर की 'रामायण' के पहले भाग की शूटिंग पूरी 'Ramayana': रणबीर कपूर की 'रामायण' के पहले भाग की शूटिंग पूरी

‘Ramayana’: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी, जल्द शुरू होगा दूसरा शेड्यूल

'Ramayana':

‘Ramayana’: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस समय चर्चा में है। पौराणिक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बंटी हुई है। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म के दूसरे शेड्यूल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले भाग में भगवान राम और सीता के बचपन और उनकी शादी तक का सफर दिखाया जाएगा, जबकि दूसरे पार्ट में 14 साल का वनवास और रावण के खिलाफ युद्ध दिखाया जाएगा। दूसरे भाग की शूटिंग दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

‘Ramayana’:

नितेश तिवारी ने पटकथा की मांग को पूरा करने और पात्रों को गहराई से विकसित करने के लिए फिल्म को दो भागों में बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम की भूमिका में और सॉई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में रावण के रूप में यश, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और हनुमान के रूप में सनी देओल दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, इस फिल्म में मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ सीरीज के अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं।

‘रामायण’ 835 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बन रही है। अगर ये खबरें सच हुईं तो ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म बन जाएगी। फिलहाल भारत में सबसे बड़े बजट की फिल्म कल्कि 2898 AD है, जो 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है।

‘Ramayana’:

यहां से शेयर करें