Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एस.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ली स्वछता की शपथ – जय हिन्द जनाब एस.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ली स्वछता की शपथ – जय हिन्द जनाब

एस.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ली स्वछता की शपथ

नई दिल्ली। एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर के अस्सेम्ब्ली ग्राउंड में 29 वा फाउंडर्स डे बड़े धूम धाम से मनाया। छात्र-छात्राओ नें सबसे पहले गणेश वंदना की साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ।
डीप प्रज्ज्वलित में एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर की फाउंडर चेयरमैन मनोहर लाल कुमार, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन कुमार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थाई समिति की अध्यक्षा श्रीमती वीणा विरमानीर्, सुभाष सचदेवा, पूर्व निगम पार्षद भारत भूषण मदान एवं वरिंदर बब्बर, समाज सेवक सरदार परमजीत सिंह पम्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती अंजलि मग्गो नें किया ।
वार्षिक रिपोर्ट प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि मग्गो नें पेश की । छात्र-छात्राओ नें सांस्कर्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के अभिभावक भी सम्लित हुए एवं क्षेत्र की अन्य गणमान्य हस्तिया भी सम्लित हुई ।
छात्र-छात्राओ नें स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने स्कूल, घर और सोसाइटी को स्वच्छ रखने की शपथ ली । कार्यक्रम में खेलो, परीक्षा में अवल आने वाले छात्र-छात्राओ को एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर के फाउंडर चेयरमैन श्री मनोहर लाल कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड दे कर उत्साह भरा गया ।
इस अवसर पर एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर के फाउंडर चेयरमैन नें कहा आज देश के विकास के लिए हर बच्चे का शिक्षित होना जरुरी है, जिससे आने वाले समय में यह बच्चे अपना अपना मुकाम हासिल करके देश का नाम रोशन करे ।
श्री कुमार नें आगे कहा प्रधानमंत्री जो बच्चों को शिक्षित करने की नई नई योजनाएं ला रहे हैं वह सराहनीय है ।
सबका स्वागत करते हुए एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन कुमार नें कहा देश की बेटियां हमारा गर्व है और इन को शिक्षित करना हमारा फर्ज है आज देश में नहीं विदेशों में भी हमारी बेटियों ने अपना और देश का नाम रोशन किया है इसलिए लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य स्थानों पर भी जोडऩे में मदद करनी चाहिए । स्वछता का सीधा सम्बंध स्वस्थ और निरोग समाज से है । आए हम सब मिलकर स्वच्छ भारत का पैगाम जन-जन तक ले कर जाए ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एस.डी. पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर के अध्यक्ष अविनाश साहनी, प्रबंधक रमेश लम्बा, महासचिव हरीश सेठी, कोषाध्यक्ष रघुबीर गंभीर, शिक्षाविद कुलदीप राय, मेंबर राज कुमार का विशेष सहयोग रहा ।
छात्र आदित्य गौरी, आदित्य नारायण, अनीश गुप्ता, भाया वीर मालिक, वैष्णवी तनेजा, सिमरंश सिंह, यश राज सिंह को शील्ड दे कर सम्मानित कर उत्साह भरा गया ।

यहां से शेयर करें