Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: कांग्रेस का न्याय पंचायत से ग्राम सभा तक की कमेटियां बनाने पर जोर – Greater Noida News: कांग्रेस का न्याय पंचायत से ग्राम सभा तक की कमेटियां बनाने पर जोर –

Greater Noida News: कांग्रेस का न्याय पंचायत से ग्राम सभा तक की कमेटियां बनाने पर जोर

Greater Noida News: । जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर ने जिला कार्यालय पर सोमवार को बीते तीन माह में संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री अनिल यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक की कमेटियां बनाने पर जोर रहा। समीक्षा बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने संगठन मंत्री को पूर्व में किए गए कार्यों से अवगत कराया। संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं। आने वाले समय में पंचायत के चुनाव होंगे और उसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। न्याय पंचायत से लेकर के ग्राम सभा तक की कमेटियां हमें बनानी हैं। एक मजबूत संगठन तैयार करके लोगों के बीच में जाना है और जनहित के मुद्दों को उठाना है। इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, अजय चौधरी, गौतम अवाना, जितेंद्र चौधरी, श्रुति कुमारी, धर्म सिंह बाल्मीकि, अजय पहलवान, रिजवान चौधरी, अशोक पंडित, महाराज सिंह नागर, कपिल भाटी, तेजवीर सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Noida Authority: यह गजब कहानी, देखिए एक व्यक्ति की आपत्ति ने 28 किसानों को रुलाया, प्राधिकरण अफसर…

यहां से शेयर करें