Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों का चयन

football Association

football Association मुरादाबाद। ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रीतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले मुरादाबाद मण्डल के दो खिलाड़ियों बालिका वर्ग में कुमारी फलक और बालक वर्ग में औरंगजेब आलम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

football Association

मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि जूनियर बॉयज इंटर रिज़न प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून से 26 जून तक मऊ में तथा जूनियर बालिका इंटर रीजन प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रीतियोगिता का आयोजन 19 जून से 26 जून तक बाराबंकी मे आयोजित किया गया था। इन दोनों ही प्रतियोगिता में मुरादाबाद मण्डल के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रीतियोगिता हेतु बालिका वर्ग में कुमारी फलक बाराबंकी में तथा बालक वर्ग में औरंगजेब आलम आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम मे चयनित होकर प्रशिक्षण कैम्प में शामिल हैं।

football Association

ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान खान, उपाध्यक्ष नावेद सिद्दीक़ी, अरकान अहमद, कोषाध्यक्ष मंजू खान, सहायक सचिव आमिर मिर्ज़ा, सुरेंदर पाल सिंह, महिला विंग की सचिव माधुरी देवी ने हर्ष व्यक्त कर मुबारकबाद दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

football Association

यहां से शेयर करें