Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Authority: सीईओ ने किया दो अत्याधुनिक वाटर एटीएम का उद्घाटन – जय हिन्द जनाब Noida Authority: सीईओ ने किया दो अत्याधुनिक वाटर एटीएम का उद्घाटन – जय हिन्द जनाब

Noida Authority: सीईओ ने किया दो अत्याधुनिक वाटर एटीएम का उद्घाटन

Noida Authority:। नोएडा प्राधिकरण के लोकेश एम. (CEO Lokesh M) ने एक अत्याधुनिक वाटर एटीएम का उद्घाटन किया है। यह नवीन सुविधा नोएडा क्षेत्र के निवासियों को निशुल्क शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी। यह पहल नोएडा के नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर डीएम मनीष वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जल विभाग द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत स्थापित इस वाटर एटीएम की क्षमता प्रति घंटा 1 हजार लीटर है। इसमें उच्च गुणवत्ता का जल सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरीय शुद्धिकरण प्रक्रिया का प्रयोग किया गया है, जिसमें सैंड फिल्ट्रेशन, कार्बन फिल्ट्रेशन, 5-10 माइक्रोन फिल्ट्रेशन और पेबल्स फिल्ट्रेशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: किडनी कांड में यथार्थ अस्पताल की भूमिका पर सवाल, अस्पताल में होते रहे अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मैनेजमेंट को कैसे नहीं पता

इसके अतिरिक्त जल की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिवर्स आॅस्मोसिस (आरओ) तकनीक का भी उपयोग किया गया है। यह वाटर एटीएम स्वचालित कार्ड संचालित प्रणाली से लैस है, जो प्रति कार्ड 20 लीटर पानी वितरित कर सकता है। साथ ही, एक लीटर ठंडे और शुद्ध पेयजल के लिए अलग से वेंडिंग मशीन की व्यवस्था की गई है।

सीईओ लोकेश एम (CEO Lokesh M) ने कहा कि वाटर एटीएम हरिजन बस्ती के पास सेक्टर-37 और मोरना बस स्टॉप सेक्टर-35 में खोला गया हैं, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल सुलभ हो। वाटर एटीएम नोएडा के निवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा।

यहां से शेयर करें