Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Technology Company: रश्मिका बनी सीएमएफ बाय नथिंग की ब्रांड एंबेसडर Technology Company: रश्मिका बनी सीएमएफ बाय नथिंग की ब्रांड एंबेसडर

Technology Company: रश्मिका मंदाना बनी सीएमएफ बाय नथिंग की ब्रांड एंबेसडर

Technology Company:

Technology Company: नई दिल्ली: लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। रश्मिका को सीएमएफ प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में, रश्मिका कंपनी के डिजिटल, प्रिंट और टीवीसी कैंपेन में दिखाई देंगी। यहां वे सीएमएफ प्रोडक्ट की इनोवेटिव स्पिरिट और स्टाइलिश लुक को एक अलग अंदाज में पेश करेंगी।

Technology Company:

नथिंग इंडिया के प्रेसिडेंट विशाल भोला ने कहा, “रश्मिका मंदाना का सीएमएफ परिवार में स्वागत करते हुए हम बहुत खुश हैं। सीएमएफ बाय नथिंग रोजमर्रा के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए खूबसूरत, फंक्शनल और थॉटफुल डिवाइस तैयार करने की हमारी फिलॉसफी को प्रस्तुत करता है। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी न केवल इनोवेटिव होनी चाहिए, बल्कि हमें खुश करने और खुद को अभिव्यक्त करने का स्रोत भी होनी चाहिए। रश्मिका मंदाना के डायनेमिक और जीवंत व्यक्तित्व के साथ ही काम के प्रति उनके समर्पण के कारण वे सीएमएफ बाय नथिंग के लिए पहली पसंद रही हैं। इसीलिए हम रश्मिका के साथ अपने ब्रांड को प्रस्तुत करने और ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, “मैं सीएमएफ बाय नथिंग के साथ उनके ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़कर बहुत खुश हूँ। यह एक ऐसा ब्रांड है जो वास्तव में इनोवेशन की संस्कृति को खास तरीके से पेश करता है। जब मैं सीएमएफ के बारे में जानकारी ले रही थी, तो इसने मुझे कुछ नया और रोमांचक करने के मेरे अपने सफर की याद दिला दी। इसके प्रभावशाली रंग और खास प्रोडक्ट ने सबसे पहले मुझे इसकी ओर आकर्षित किया है। इसकी डिज़ाइन और खूबसूरती मेरी पसंद से मेल खाती है, यही कारण है कि मेरे लिए यह साझेदारी बेहद स्वाभाविक रही है। मैं सीएमएफ के साथ जुड़ने और कुछ बेहद खास बनाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।

Technology Company:

यहां से शेयर करें