Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: किशन ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का किया उद्घाटन Delhi News: किशन ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का किया उद्घाटन

Delhi News: जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का किया उद्घाटन

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को शास्त्री भवन में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद थे।

Delhi News:

खान मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) गैलरी का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर कोयला एवं खान मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की। रेड्डी ने ओडिशा के डीएमएफ क्योंझर और कोरापुट के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने देश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूहों को समर्थन देने के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और हिंडाल्को के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

Delhi News:

मंत्रालय के मुताबिक डीएमएफ गैलरी में जिला खनिज फाउंडेशन, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और खनन कंपनियों द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समर्थित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को शास्त्री भवन के परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा। डीएमएफ क्योंझर द्वारा वित्त पोषित कृष्णा स्वयं सहायता समूह इस सप्ताह बाजरा खाद्य पदार्थ, बीज और तसर रेशम उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है।

Delhi News:

यहां से शेयर करें