Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्या दूर करने के दिए निर्देश नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्या दूर करने के दिए निर्देश

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्या दूर करने के दिए निर्देश

संभव जनसुनवाई में विजयनगर की सबसे ज्यादा शिकायत आई
ghaziabad news  नगर निगम में मंगलवार को नगर आयुक्त ने संभव जनसुनवाई की। इसमें 25 शिकायत आई। सबसे ज्यादा 15 शिकायत विजयनगर जोन की रही है। नालों पर अतिक्रमण और पाइप लाइन लीकेज की ज्यादा शिकायत की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विजयनगर के लोगों ने नगर आयुक्त को बताया गर्मी में पानी का संकट बना हुआ है। पानी नहीं मिलने की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कई जगह जर्जर पाइप लाइन की वजह से पानी लीकेज रहता है। इस कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को लीकेज की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। विजयनगर क्षेत्र के लोगों ने नालों पर अतिक्रमण की शिकायत की। लोगों ने बताया अतिक्रमण के चलते नालों की सफाई नहीं हो रही है। इस कारण बारिश में जलभराव रहता है। नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संभव में निर्माण विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की पांच, उद्यान विभाग की एक, प्रकाश विभाग की एक, संपत्ति विभाग की एक, टैक्स विभाग की एक, अतिक्रमण की दो, जलकल विभाग की नौ शिकायत आई।

यहां से शेयर करें