Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
देश के सरकारी-प्राइवेट संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट – जय हिन्द जनाब देश के सरकारी-प्राइवेट संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट – जय हिन्द जनाब

देश के सरकारी-प्राइवेट संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट

Bomb Threat : देश के अलग अलग हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों को बम से उड़ाने की मिलने वाली धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस क्रम में मंगलवार को देश के 41 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के पर दी गई है। ईमेल मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके बाद हवाई अड्डों की सुरक्षा पढ़ा दी गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जांच के बाद सारी धमकियों को फेक घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ईमेल मंगलवार दोपहर को लगभग 12.40 बजे मिला था, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी: नोएडा में इन संस्थाओं ने पिलाया शरबत, देखिए कौन कौन हुआ शामिल

 

वडोदरा डीसीपी पन्ना मोमाया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 11ः42 बजे एयरपोर्ट पर एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें लिखा गया था कि एयरपोर्ट पर बम है. इसके बाद हमने एयरपोर्ट कोSOPs के तहत चेक किया गया, कहीं भी कोई बम नहीं मिला. आज के दिन के लिए एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।  FIR दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है।

यहां से शेयर करें