Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम ने ग्रामीण इलाकों में मॉडर्न तालाब बनाने के लिए जिम्मदार अधिकारियों से कहा... डीएम ने ग्रामीण इलाकों में मॉडर्न तालाब बनाने के लिए जिम्मदार अधिकारियों से कहा...

डीएम ने ग्रामीण इलाकों में मॉडर्न तालाब बनाने के लिए जिम्मदार अधिकारियों से कहा…

नोएडा । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला वेटलैंड समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में विचाराधीन कुसुम गुप्ता बनाम यू पी स्टेट वाद एवं तालाबों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए तहसील एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्थित तालाबों का मास्टर प्लान तैयार कर आगामी बैठक में उपलब्ध कराया जाए तथा तालाबों की वर्तमान स्थिति की सूचना निर्धारित प्रारूप 2 तथा 2.25 हेक्टेयर एवं उससे अधिक के तालाब की सूचना भी निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही तहसील एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनजीटी में जो पहले रिपोर्ट दी गई थी उसके बाद जो कार्रवाई की गई है उसकी भी रिपोर्ट तैयार करते हुए यथाशीघ्र उपलब्ध कराए।

 

यह भी पढ़े : Noida News: भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद मनाया जश्न

उन्होंने कहा कि अतिक्रमित तालाबों की सैटेलाइट इमेज उपलब्ध कराई जाए और जो तालाब पूर्ण रूप से पूर्व से ही अतिक्रमित हैं यह विकास कार्य में बाधित हुए हैं, उनके स्थान पर 1.25 गुना अधिक तालाब बनवाने की कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमित तालाबों को मिटीगेशन में शामिल करें तथा धारा 67 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में बीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में मॉडर्न तालाब बनवाए जाएं एवं पूर्व में जो तालाब हैं उनका भी जीर्णोद्धार कराया जाए। उन्होंने वन अधिकारी से कहा कि हिंडन नदी के किनारे जो खाली जमीन है उन पर भी पौधारोपण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी तथा तहसील एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें