Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मोदी कॉलेज के प्रधानाचार्य को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत आॅनरेरी मोदी कॉलेज के प्रधानाचार्य को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत आॅनरेरी

मोदी कॉलेज के प्रधानाचार्य को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत आॅनरेरी डॉक्टरेट सम्मान

modinagar news  देश की ह्रदय स्थली भोपाल के पांच सितारा होटल रेडिसन में पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ ने विद्यापीठ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हापुड़ निवासी और डॉक्टर केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर को शिक्षा समाज सेवा हिंदी लेखन सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों और पर्यावरण के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए अतिथियों ने विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान आॅनरेरी डॉक्टरेट की उपाधि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा की मान्यता के लिए सतत प्रयासरत पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ , वृन्दावन धाम, मथुरा को भोपाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि म प्र शासन के सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार जैन, विद्यापीठ के कुलपति डॉ इन्दु भूषण मिश्रा देवेंद्र, विशिष्ट अतिथि लोक शिक्षण संचालनालय, म प्र शासन के सेवानिवृत्त अपर निदेशक पं. धीरेन्द्र चतुर्वेदी एवं म प्र की मुख्यमंत्री उदय योजना के तकनीकि शिक्षा विभाग के प्रदेश प्रभारी विष्णुकांत ने राष्ट्रीय पर्यावरणविद एवं विद्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। । समारोह में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों , लेखकों , शिक्षकों, साहित्यकारों एवं अन्य विद्वत जनों ने हिन्दी भाषा को लेकर अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर तेजपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार सिंह, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष शरद बाजपाई, संजीव कुमार, धरमवीर सिंह, नरेंद्र कुमार , सुशील हरित, राजीव जागिड़, कोमल कुमार, सतीश कुमार,अजय कुमार ,डॉक्टर पूनम वशिष्ठ , प्रवीण जेनर , नितिन नेहरा, सारिम ,श्रीविनोद थापा मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें