Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: घायल युवक की अस्पताल में मौत, हंगामा – जय हिन्द जनाब Dadri News: घायल युवक की अस्पताल में मौत, हंगामा – जय हिन्द जनाब

Dadri News: घायल युवक की अस्पताल में मौत, हंगामा

UP Accident News:

Dadri News: । रेलवे रोड स्थित नवीन हॉस्पिटल में दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत होने से लोगों ने जमकर हंगामा किया और आईसीयू में तोड़फोड़ कर दी अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार जार्चा कोतवाली क्षेत्र के गांव विशाहाड़ा गांव के रहने वाले मोंटी पुत्र प्रमोद उम्र 24 वर्ष का 3 दिन पहले बुलंदशहर कट पर अपनी बाइक से अपने दोस्त के साथ घर आते समय सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसे घायल अवस्था में दादरी के नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े : ये खबर है कुछ हटकर: नवरत्न फाउंडेशन्स का 10वां कंप्यूटर शिक्षण संस्थान शुरू

सोमवार को इसकी टांग का आॅपरेशन किया गया था उसके बाद मोंटी की हालत और खराब होती चली गई। इसे आईसीयू में रखा गया था। आरोप है कि  अस्पताल के लोगों ने परिजनों को घायल मोंटी से मिलने नहीं दिया और आज मंगलवार को इसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन घबरा गए और  गांव से सैकड़ो की तादात में लोग अस्पताल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने बुझाने के बाद लोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

यहां से शेयर करें