Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Mirzapur: बुलडोजर से घर तोड़ने वालों का घर भी एक दिन होगा वीरान Mirzapur: बुलडोजर से घर तोड़ने वालों का घर भी एक दिन होगा वीरान

Mirzapur: बुलडोजर से घर तोड़ने वालों का घर भी एक दिन होगा वीरान : ओवैसी

Mirzapur:

Mirzapur: एआईएमआईएमआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदीजी 80 करोड़ जनता को राशन देते हैं, मोदी अपने भाषण में बोले अगर मैं आपको राशन देता हूं, मुझे आप वोट देंगे तो पुण्य पाएंगे। भारत का प्रधानमंत्री दान, दक्षिणा, खैरात और गरीबी तुमको दे रहा है। नगर के नटवा मुहल्ले में पीडीएम गठबंधन अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी दौलत सिंह पटेल के समर्थन में मंगलवार को आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।

Mirzapur:

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि ओवैसी वोट काटने आया है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सपा से पूछिए कितने मुसलमान को टिकट दिए हैं, सिर्फ चार बोलते हैं। हम वोट काटने आए हैं। ये जानते हैं, इस समुदाय को टिकट दो या ना दो यह हमारा साथ देगा। सपा के लोग जानते हैं, कहते हैं कि मुसलमान का काम सिर्फ दरी बिछाना है, नारे लगाना है। भैया, कल तक तुम समाजवादी के लिए दरी बिछाते थे और आज अपने आने वाली नस्ल के लिए दरी बिछाओ।

ओवैशी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 19 मुसलमान तो बीजेपी ने सिर्फ एक मुसलमान को टिकट दिया और आपने वोट देने का काम किया, वोट लेने का काम नहीं किया। जिस दिन आप वोट लेने का काम करेंगे, अखिलेश यादव आपके दरवाजे पर सजदा करने का काम करेगा। राहुल गांधी बोलेगा सेल्फी ले लो दाढ़ी वाले के साथ। मोदी कह रहे हैं मैं यूनिफॉर्म सिविल कोड लाऊंगा। अखिलेश यादव बोलेंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड से यादवों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जो लोग जुल्म कर रहे हैं उनके जुल्म का खात्मा होगा, जो लोग बुलडोजर से घर को तोड़ रहे हैं, इंशाल्लाह उनका भी घर एक दिन वीरान होगा।

एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एनडीए और पीडीए : पल्लवी पटेल
अपना दल कमेरावादी व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि बीजेपी ने 2014 में आम आदमी से बोला था कि देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 2019 में चुनाव जीतकर सरकार बनाया। 2024 के चुनाव में तीसरी बार बहुरुपिएं फिर वापस आए गए हैं। 80 करोड़ लोगों को अनाज देने पर तंज कसते हुए कहा कि मेहनतकश किसान और मजदूरों को भिखारी बना दिया। दो हजार का पत्ता देकर बोल रहे हैं कि किसानों को सम्मान दिया है।

पीडीए या एनडीए में से किसी एक के कमजोर होने पर, एक दूसरे को आगे बढ़ाएंगे। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं अर्थात एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। मुसलमान का शतप्रतिशत वोट चाहते हैं, लेकिन हिस्सेदारी के नाम पर आपको अंगूठा दिखाते हैं। इस दौरान अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, हैदराबाद विधायक माजिद हुसैन, जिलाध्यक्ष श्यामबहादुर पटेल आदि मौजूद थे।

Mirzapur:

यहां से शेयर करें