Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: शादी से पहले ही मून होटल ने तबाह कर दी जिदंगी, कदम कदम पर अवैध इमारते दे रही मौत को दावत, जानें कैसे Noida News: शादी से पहले ही मून होटल ने तबाह कर दी जिदंगी, कदम कदम पर अवैध इमारते दे रही मौत को दावत, जानें कैसे

Noida News: शादी से पहले ही मून होटल ने तबाह कर दी जिदंगी, कदम कदम पर अवैध इमारते दे रही मौत को दावत, जानें कैसे

Noida News: । सेक्टर-104 हाजीपुर स्थित मून होटल की चैथी मंजिल पर बीती शाम यानी शनिवार को अचानक आग लग गई। होटल में ठहरे युवक और युवती कमरे में फंस गए। बताया जा रहा है कि दोनो की कुछ दिनों बाद शादी होनी थी। लेकिन मून होटल ने उनकी जिदंगी तबाह कर दी। बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आग की खबर मिलते कुछ ही देर में फायर सर्विस की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। करीब 10 दमकल को मौके पर पहुंची थी। हालांकि एक दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग ने फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Read Also: Patanjali Ayurveda: पतंजलि की सोन पापड़ी के नमुने फेल, अब एजीएम अरेस्ट

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चैबे ने बताया कि शनिवार शाम को सेक्टर-104 स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चैथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर 10 फायर सर्विस गाड़ियों को भेजा गया था। वहां चैथी मंजिल पर युवक और युवती के फंसे होने की जानकारी मिली। इस पर फायर सर्विस विभाग की एक टीम दोनों को सकुशल बाहर निकालने में जुट गई। वहीं दूसरी टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। फायर सर्विस विभाग की टीम ने एक दमकल वाहन से ही आग पर काबू पा लिया। नौ दमकल गाड़ियां वापस भेज दी गईं। धुएं के कारण अंदर फंसे युवक और युवती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । दोनों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Swati Maliwal: केजरीवाल का BJP दफ्तर तक मार्च शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग

 

पुलिस बोली
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हाजीपुर, सेक्टर-104, नोएडा में स्थित मून होटल में कतिपय कारणों से चैथी मंजिल पर आग लग गई थी व धुआं छठी मंजिल तक पहुंच गया था। सूचना प्राप्त होने पर फायर सर्विस यूनिट की 10 गाड़ियां मौके पर रवाना हुई, आग को केवल एक ही फायर टेंडर की मदद से पूर्णरूप से बुझा दिया गया और होटल के छठे फ्लोर के कमरे में फंसे तरुण कुमार पुत्र नवनीत शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी मयूर विहार, फेज-1, दिल्ली व पलक पुत्री संदीप कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सेक्टर-46, थाना सेक्टर-39, नोएडा को धुएं के कारण बेहोश होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान लड़की पलक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यहां से शेयर करें