Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Election Campaign: CM पुष्कर ने BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार Election Campaign: CM पुष्कर ने BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

Election Campaign: उतराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

Election Campaign:

Election Campaign: नई दिल्ली । उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (शनिवार) संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर एक उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षो में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। हर भारतवासी का डंका पूरे विश्व में बजा है।

Election Campaign:

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। देश से दो विधान दो संविधान को खत्म कर कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नए हवाई अड्डे, बुनियादी ढांचो का विकास, वंदे भारत जैसी ट्रेनों, नए आईआईटी, आईआईएम का विकास हो रहा है। मोदी जी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है।प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्ज्वला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज का भी स्मरण किया।इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज, विधायक दीप्ति महेश्वरी, सीखा राय, नरेश चौधरी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरा है। भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आप ने आम जनता की गाड़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है। आम आदमी पार्टी ने देश को तोड़ने वाले लोगों को चुनाव में खड़ा किया है। उन्हाेंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी (आप) भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी आगे निकल गई है। आप पार्टी ने दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर स्कूलों के चारों ओर शराब के ठेके बना दिए हैं। पूरी दिल्ली सरकार शराब घोटाले में अंदर है।

मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 25 मई को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरे्न्द्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होने कहा भाजपा को विजय बनाकर विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

Election Campaign:

यहां से शेयर करें